कौशांबी में करंट लगने से युवक की मौत:ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय तार कटा होने से गई जान
कौशाम्बी में मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार शाम ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से वासुदेव की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में सिराथू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिजली का कटा तार बना हादसे की वजह कैमा गांव निवासी वासुदेव पुत्र बंशीलाल खेती करने के साथ ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह घर पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने जा रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े। वासुदेव की हालत देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें तुरंत सिराथू अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस और राजस्व टीम ने की जांच घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि वासुदेव की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)