बरेली में 127 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट कराई:रिलायंस और डी-मार्ट से लिए सैंपल, जांच के लिए लैब भेजे
दीपावली से पहले बरेली में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। नवाबगंज के बालाजीपुरम स्थित गणपति स्वीट्स से 127 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट कराई गई। इसकी कीमत 19050 रुपये बताई गई है। वहीं, फीनिक्स मॉल के रिलायंस रिटेल और दोहरा रोड स्थित डी-मार्ट से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 अक्टूबर को कार्रवाई की गई। नवाबगंज के बालाजीपुरम स्थित मैसर्स गणपति स्वीट्स से बर्फी और मिल्क केक के नमूने लिए गए। दुकान पर रखी 127 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट कराई गई। रिलायंस और डी-मार्ट से भी लिए नमूने अभियान के दौरान फीनिक्स मॉल स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से बेसन, चना दाल, कचरी और मूंगफली के दानों के नमूने लिए गए। वहीं, दोहरा रोड स्थित डी-मार्ट से बेसन, अरहर की दाल और साबूदाना के नमूने जांच के लिए भेजे गए। कोल्ड स्टोरेज में खोया और मिठाइयों की जांच 27 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फतेहगंज पूर्वी स्थित मुरारी और अनंता कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। यहां संदिग्ध खोया और मिठाइयों के भंडारण की जांच की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)