बलिया में पीस कमेटी की बैठक:दीपावली छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने, सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा
बलिया में दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को सिकंदरपुर पुलिस चौकी रामगढ़ में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह और चौकी प्रभारी राज केसर सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग जरूरी है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में जयराम पांडेय, भीष्म यादव, राकेश सिंह, राकेश यादव, सुनील वर्मा और गौहर कुमार सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)