सुल्तानपुर में शिक्षक संघ चुनाव:अध्यक्ष पद पर रमेश और मंत्री पद पर फिरोज निर्विरोध निर्वाचित घोषित
सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई दूबेपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी और मंत्री पद पर फिरोज अहमद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। ब्लॉक में कुल 661 मतदाता हैं। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच में दोनों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। अन्य कोई नामांकन नहीं होने के कारण दोनों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में जिला संगठन मंत्री राम भरत वर्मा और मतदान अधिकारी गीतांजलि ज्ञान मौजूद रहीं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय, गंगा प्रसाद दुबे, जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, शमीम अहमद, राम आशीष मौर्य और वैभव भटनागर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार जताते हुए संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)