दो दुकानों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:कन्फेक्शनरी और वेल्डिंग की दुकान से ग्लाइंडर, ट्रक जैक समेत सामान बरामद

Oct 22, 2026 - 18:18
0
दो दुकानों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:कन्फेक्शनरी और वेल्डिंग की दुकान से ग्लाइंडर, ट्रक जैक समेत सामान बरामद
शामली में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने क्षेत्र में दो दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ग्लाइंडर, ट्रक का जैक, लोहे की कटर मशीन और वेल्डिंग नोजल बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, पहली घटना 21/22 अगस्त की रात की है। शामली कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सिंभालका निवासी दीपक की किरोड़ी बस स्टैंड के पास स्थित गणपति कन्फेक्शनरी की दुकान से चोरी हुई थी। वहीं, दूसरी घटना 21/22 अक्टूबर की रात एसटी तिराहे के पास हुई। यहां पंसारियान मोहल्ला निवासी साजिम उर्फ रिहान की वेल्डिंग की दुकान को निशाना बनाया गया था। दोनों मामलों में आदर्श मंडी थाने पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसी क्रम में आदर्श मंडी पुलिस ने गुरुवार को दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए नदीम और अयान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शामली में बड़ी माता मंदिर के पास के निवासी हैं। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नीले रंग का ग्लाइंडर ब्लेड सहित, एक ट्रक का जैक, एक लोहे की कटर मशीन और एक वेल्डिंग नोजल बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User