मालपुरा नकली दवाई मामले में आरोपियों की जमानत ख़ारिज:गोदाम पर छापे में पकड़े गए थे तीन आरोपी, आगरा कोर्ट ने ठुकराई अर्जी

Nov 05, 2026 - 07:11
0
मालपुरा नकली दवाई मामले में आरोपियों की जमानत ख़ारिज:गोदाम पर छापे में पकड़े गए थे तीन आरोपी, आगरा कोर्ट ने ठुकराई अर्जी
आगरा के मलपुरा में भारी मात्रा में कथित नकली दवाइयां बरामद होने के मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट ने बुधवार को निरस्त कर दी है। एडीजे-8 रविकांत ने सलुआ उर्फ मुकीम, इकरार और शामिन उर्फ छोटू की जमानत याचिका खारिज करने के आदेश दिए। थाना मलपुरा में दर्ज मामले के अनुसार, औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामबाबू स्कूल के पास स्थित एक गोदाम में नकली दवाइयां रखी गई हैं। इस पर उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस और मथुरा के औषधि निरीक्षकों की टीम ने मलपुरा पुलिस के साथ गोदाम पर छापा मारा। टीम ने वहां कार्टूनों में रखी भारी मात्रा में कथित नकली दवाइयां बरामद की थीं। कार्रवाई के दौरान सलुआ उर्फ मुकीम, शामिन उर्फ छोटू और इकरार को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। आरोपियों ने बताया था कि बरामद दवाइयां हेमा मेडिकोज के संचालक हिमांशु अग्रवाल से जुड़ी हैं। छापे के डर से कुछ दवाइयां यमुना किनारे जला दी गई थीं। तीनों आरोपियों की ओर से कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे। सुनवाई के बाद एडीजे-8 रविकांत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User