जौनपुर में डिवाइडर से टकराई स्कूल बस:अलीगंज बाजार के पास हुआ हादसा, 36 बच्चे और 4 स्टाफ घायल

Nov 05, 2026 - 06:55
0
जौनपुर में डिवाइडर से टकराई स्कूल बस:अलीगंज बाजार के पास हुआ हादसा, 36 बच्चे और 4 स्टाफ घायल
जौनपुर में बुधवार रात एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बक्सा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 36 बच्चों समेत 40 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सर्किल की सभी एंबुलेंस बुलाई गईं जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे प्रतापगढ़ के जहानाबाद से जुड़ी स्कूल बस अलीगंज बाजार के पास पहुंची। इसी दौरान बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 36 बच्चे और चार स्टाफ सदस्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमई मनीष सिंह ने सर्किल की सभी एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एंबुलेंस में दिया प्राथमिक उपचार ईएमटी जयप्रकाश ने एंबुलेंस में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं, पायलट मोहम्मद शाहिद ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User