कानपुर में 103 चिकित्सा शिविर:आंबेडकर सेवा यात्रा के तहत आयोजन, 8 हजार मरीजों का परीक्षण

Oct 25, 2026 - 21:33
0
कानपुर में 103 चिकित्सा शिविर:आंबेडकर सेवा यात्रा के तहत आयोजन, 8 हजार मरीजों का परीक्षण
कानपुर नगर में ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा 1.0’ के तहत 103 स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। अभियान के दौरान लगभग 8,000 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह अभियान नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ), जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग और श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविरों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, सामान्य बीमारियों और उनसे बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविरों में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी गईं और उनका परीक्षण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User