लखनऊ में यूथ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग किया , लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी करवाने का आरोप लगाया

Oct 25, 2026 - 21:33
0
लखनऊ में यूथ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग किया , लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी करवाने का आरोप लगाया
लखनऊ में रविवार को यूथ कांग्रेस ने विरोध जताते हुए मशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मशाल लेकर कार्यालय से निकल कर विधान सभा कि पर बढ़ने लगे 100 मीटर चलने के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया । कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नाराबाजी करते हुए इस्तीफा मांगा और SIR प्रक्रिया कि पारदर्शिता पर सवाल खड़े कि। ‘ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र कि हत्या किया’ यूथ कांग्रेस के महासचिव नितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है उनका अभिमान बहुत बड़ा हो गया है। देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी उनसे इस संबंध में जब पूछते हैं तो कोई जवाब नहीं देते हैं। आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से संविधान को कुचलकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार विपक्ष को नजर अंदाज करने और दबाने का काम कर रहे हैं। देश के कोने-कोने में उनके खिलाफ आवाज उठ रही है Gen Z सड़कों पर है। ‘ज्ञानेश कुमार के अहंकार में डूबे’ कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा हम पूरे देश को संदेश देना चाहते है कि ज्ञानेश कुमार देश के वोटरों के खिलाफ काम रहे हैं। सत्ता से मिलने वाले समर्थन की वजह से उनके अंदर अहंकार भरा है । ज्ञानेश को इस्तीफा देना पड़ेगा देश कि और वोटरों की जीत होगी। मत अधिकारों को छीन कर लोकतंत्र का सबसे बड़ा नुकसान कर रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी के मामले सामने आए थे। अब उत्तर प्रदेश में भी चुनाव से पहले वोट चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। 35 करोड़ वोट चोरी का आरोप कांग्रेसियों ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का जब तक इस्तीफा नहीं हो जाएगा हम लोग रोड पर रहेंगे। 35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User