सहारनपुर में 20 किमी दूर ससुराल हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा:हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का सपना था, आसमान से उतरते दूल्हे को देखने उमड़ी भीड़
सहारनपुर के नागल क्षेत्र के तांशीपुर गांव में रविवार को एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। यहां मोहम्मद शालीम उर्फ चंदू अपनी बारात लेकर हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा। दूल्हे को हेलीकॉप्टर से उतरते देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खास बात यह है कि दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से ही होगी। 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया शालीम की शादी सहारनपुर के बीजोपुर निवासी जमशेद की बेटी जुनेद प्रवीण से हो रही है। दूल्हा अपने परिवार के साथ करीब 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय करके ससुराल पहुंचा। शादी को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। बचपन से देखा था यह सपना खेतीबाड़ी से जुड़े शालीम ने बताया कि बचपन से ही उसका सपना था कि वह अपनी बारात हेलीकॉप्टर से लेकर जाएगा। अब यह सपना पूरा हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उसने कहा कि दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से कराई जाएगी। युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश शालीम ने युवाओं को संदेश दिया कि वे नशे से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। उसने कहा कि जिंदगी में सपने देखना जरूरी है, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत और लगन भी उतनी ही जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)