सुलतानपुर में बल्ली के सहारे लटका मिला शिक्षक का शव:परिवार में मचा कोहराम, 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Oct 25, 2026 - 21:17
0
सुलतानपुर में बल्ली के सहारे लटका मिला शिक्षक का शव:परिवार में मचा कोहराम, 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में शनिवार देर रात 32 वर्षीय शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के अंदर छत के लिए लगाई गई बांस की बल्ली से साड़ी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की नींद खुली तो सामने लटका मिला शव बेलगरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र रामकिशोर एक शिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10:30 बजे प्रदीप अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। कुछ देर बाद पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने प्रदीप का शव बांस की बल्ली से लटकता देखा। यह देखकर वह स्तब्ध रह गईं। उन्होंने पति को नीचे उतारने का प्रयास किया और शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आधी रात पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की जानकारी रात में ही पूरे गांव में फैल गई। परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर जयसिंहपुर पुलिस आधी रात घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User