मंत्री अजीत सिंह पाल का फेसबुक पेज हैक:रिकवर होने पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाए गए, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Oct 25, 2026 - 22:07
0
मंत्री अजीत सिंह पाल का फेसबुक पेज हैक:रिकवर होने पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाए गए, लोगों से सतर्क रहने की अपील
कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से विधायक और योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल का फेसबुक अकाउंट रविवार को करीब 20 मिनट हैक रहा। इस दौरान उनके पेज पर कुछ अनुचित पोस्ट साझा की गईं। जानकारी मिलते ही मंत्री की टेक्निकल टीम ने अकाउंट रिकवर कर लिया और विवादित पोस्ट हटा दीं। मंत्री ने लोगों को किया आगाह अकाउंट रिकवर होने के बाद अजीत सिंह पाल की ओर से लोगों के लिए संदेश जारी किया गया। इसमें उन्होंने इस दौरान हुई असुविधा के लिए खेद जताया। साथ ही लोगों से अपील की कि उनके नाम या सोशल मीडिया अकाउंट से कोई पैसे, निजी जानकारी या अन्य चीज की मांग करे, तो उस पर भरोसा न करें। संदिग्ध संदेशों का जवाब न देने की अपील मंत्री ने लोगों को ऐसे संदेशों का जवाब नहीं देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध संदेश या अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट करें। मंत्री के मुताबिक, अकाउंट रिकवर कर लिया गया है और अनुचित पोस्ट डिलीट कर दी गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User