कानपुर में बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन:लंबित तीसरे वेतन संशोधन और अफोर्डेबिलिटी क्लॉज हटाने की मांग

Sep 25, 2026 - 18:02
0
कानपुर में बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन:लंबित तीसरे वेतन संशोधन और अफोर्डेबिलिटी क्लॉज हटाने की मांग
कानपुर में बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी वर्ष 2017 से लंबित तीसरे वेतन संशोधन की मांग कर रहे हैं। संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के जिला सचिव चंदन कुमार ने कहा कि बीएसएनएल को घाटे में लाने और 4जी-5जी सेवाओं की लॉन्चिंग में देरी के लिए सरकारी नीतियां जिम्मेदार हैं, कर्मचारी नहीं। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (डीपीई) के ‘अफोर्डेबिलिटी क्लॉज’ को हटाकर जल्द वेतन संशोधन लागू करने की मांग की। ऑल इंडिया एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के पदाधिकारी रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि नए वेतनमान लागू करने के लिए दूरसंचार विभाग की मंजूरी के साथ केंद्रीय कैबिनेट से ‘अफोर्डेबिलिटी क्लॉज’ में विशेष छूट जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। उप्र पूर्वी परिमंडल अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव और जिला सचिव कामाख्या मिश्रा ने बताया कि वेतन संशोधन नहीं होने से करीब 55 हजार से अधिक कर्मचारियों और 3.5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में अनिल कुमार गुप्ता, कृष्ण मोहन साहू, अनुराग सिंह, देव मौर्या, भानु प्रताप सिंह, श्वेता कटियार, गीता कुशवाहा, दिनेश मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, केके सविता, राजीव पंडित, सत्यनारायण यादव, राम कमला देवी और प्रभात कुमार पांडेय सहित कर्मचारी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User