साधकों ने छोड़ा केली कुंज आश्रम:आधी रात को सामान ले जाते दिखे साधक, वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम पर पसरा सन्नाटा

Nov 29, 2026 - 12:06
0
साधकों ने छोड़ा केली कुंज आश्रम:आधी रात को सामान ले जाते दिखे साधक, वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम पर पसरा सन्नाटा
प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पर सन्नाटा पसर गया है। यहां न साधक हैं न उनके अनुयाई नजर आ रहे हैं। यहां से शनिवार देर रात उनके साधक आश्रम से बाहर समान ले जाते दिखे। अचानक आश्रम खाली होने से उनसे जुड़े भक्तों में मायूसी नजर आ रही है। हालांकि केली कुंज आश्रम क्यों खाली किया गया क्यों साधक आश्रम को छोड़कर गए हैं इस बारे में केली कुंज आश्रम से जुड़े लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पूछताछ केंद्र हुआ बंद केली कुंज आश्रम पर संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े शिष्यों को जानकारी देने के लिए पूछताछ केंद्र बनाया हुआ है। लेकिन रविवार को यह पूछताछ केंद्र बंद नजर आया। पूछताछ केंद्र पॉलीथिन से बंद था। यह नजारा देख हर कोई हतप्रद नजर आया। आश्रम के बाहर खड़े रहने वाले साधक भी नहीं थे। वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। आश्रम के बाहर इक्का दुक्का दुकान खुली थीं। जहां कुछ भक्त खड़े नजर आए। आधी रात का वीडियो आया सामने केली कुंज आश्रम के बाहर का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो शनिवार आधी रात का बताया जा रहा है। जिसमें केली कुंज आश्रम के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था। आश्रम में रहने वाले साधक समान लेकर यमुना जी की तरफ जाते दिखे। यह नजारा कुछ बड़ा संकेत दे रहा था। अचानक साधकों को समान ले जाते देख बाहर मौजूद लोग अचंभित नजर आए। किसी की कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक हुआ क्या। लोगों ने जानने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ जानकारी उनको नहीं मिली। यमुना बिहार कुंज आश्रम में शिफ्ट होने की सूचना केली कुंज आश्रम से जुड़ा कोई भी व्यक्ति ने इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। लेकिन कुछ सूत्र बताते हैं कि केली कुंज आश्रम में रहने वाले साधकों को शनिवार को आधी रात को संत प्रेमानंद महाराज के नजदीक रहने वाले लोगों ने केली कुंज आश्रम में रहने वाले साधकों को आश्रम छोड़कर यमुना बिहार कुंज आश्रम आने के लिए कहा। जिसके बाद सभी साधक आश्रम छोड़कर अपना सामान लेकर यमुना बिहार कुंज आश्रम के लिए चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User