कानपुर में करवा चौथ का पर्व:सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, बादलों बीच चांद देख खोला उपवास

Oct 30, 2026 - 16:45
0
कानपुर में करवा चौथ का पर्व:सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, बादलों बीच चांद देख खोला उपवास
कानपुर में करवा चौथ का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह रहा। शाम को महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और करवा चौथ की कथा सुनी। रात में आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण चंद्रमा के दर्शन में देरी हुई। महिलाएं छतों और घरों के बाहर चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। देर से चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और पति के दर्शन किए। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण किया और व्रत का पारण किया। इस दौरान घरों में उत्सव का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User