मेरठ से हथियार लेकर आए तीन आरोपी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में दो तमंचे, पिस्टल और बाइक मिली; चौथा आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को हथियारों के साथ पहुंचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, एक पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, चौथा आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि रामलीला टीला चौकी इंचार्ज गोविंद चौधरी को आरोपियों के हथियारों के साथ आने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद, समीर और अहमद के रूप में हुई है। तीनों मेरठ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोटरसाइकिल से मेरठ से मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक, सितारा नाम का चौथा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही, बरामद हथियार कहां पहुंचाए जाने थे और इस मामले में आरोपियों के नेटवर्क से कौन-कौन जुड़ा है, इसकी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)