कानपुर में ट्रेन से कटकर 2 युवकों की मौत:बंद क्रॉसिंग पार करते समय हादसा हुआ, CCTV सामने आया

Oct 30, 2026 - 16:12
0
कानपुर में ट्रेन से कटकर 2 युवकों की मौत:बंद क्रॉसिंग पार करते समय हादसा हुआ, CCTV सामने आया
कानपुर के पनकी में गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक युवक की हुई पहचान, दूसरे की शिनाख्त नहीं पुलिस के मुताबिक, एक युवक की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू (35) निवासी समान कटरा, थाना किशनी, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। दूसरे युवक का शव अधिक क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। CCTV में कैद हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक घर जल्दी पहुंचने के लिए पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User