कानपुर में प्रकाश पर्व और देव दीपावली की तैयारी:जुलूस मार्ग पर बदलेगा ट्रैफिक, घाटों पर ड्रोन, सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
कानपुर में 22 नंवबर को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व व 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, देव दीपावली जैसे पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ विपिन ताडा ने बैठक ली। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों की साफ–सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा अहम रहा। डा. ताडा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर शहर के प्रमुख स्थानों से निकलने वाले नगर कीर्तन में लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस ऑफिस में आयोजित बैठक में शामिल सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु नानक जयंती को प्रकाश उत्सव या गुरु परब के नाम से भी जाना जाता है। यह गुरु नानक जयंती से एक दिन पहले आयोजित किया जाता है। एक जुलूस का नेतृत्व पंज प्यारे करते हैं। लाटूश रोड से निकलेगा नगर कीर्तन वे सिख ध्वज (निशान साहिब) ले जाते हैं। इसके साथ ही पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी को ले जाने वाली पालकी को ले जाया जाता है। इस दाैरान गायकों के कई समूह भाग लेते हैं, जुलूस में ब्रास बैंड के साथ भजन गाते हैं। जुलूस लाटूश रोड स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर डिप्टी पड़ाव, जरीब चौकी, फजलगंज, कबाड़ी मार्केट, संत नगर, गुमटी नंबर 5 और अशोक नगर होते हुए मोतीझील पहुंचता है। सिख संगठनों के पदाधिकारियों ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जुलूस मार्ग की मरम्मत, साफ–सफाई की मांग की। जिस पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने नगर निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक अभय नाथ त्रिपाठी को निर्देशित किया, कि जुलूस शहर के व्यस्ततम मार्गों से होकर गुजरता है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए उन्होंने डायवर्जन प्लान तैयार करने के आदेश दिए। घाटों पर उचित साफ-सफाई के निर्देश इसके साथ ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 24 नवंबर को आयोजित होने वाली कार्तिक पूर्णिमा पर शहर के सभी प्रमुख गंगाघाटों में हजारों की संख्या में लोग स्नान करने पहुंचते हैं, साथ ही शाम के समय प्रमुख घाटों पर देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। जिस पर उन्होंने घाटों की उचित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। डॉ ताडा ने बताया कि गंगा स्नान और देव दीपावली को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी घाटाें पर बेरीकेडिंग, गोताखोरों, जल पुलिस की तैनाती और प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सभी घाटों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)