SP के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश:जालौन में साइबर ठगों ने फेसबुक अकाउंट बनाकर व्यापारी से मांगे पैसे
जालौन में साइबर अपराधियों ने SP सुरेश चंद्र रावत के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इस आईडी के जरिए एक गल्ला व्यापारी को ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश की गई। मामला सामने आने के बाद SP ने जांच के आदेश दिए हैं और लोगों को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से सतर्क रहने की अपील की है। गल्ला व्यापारी ने SP से की शिकायत फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए ठगी की कोशिश का पता चलने पर गल्ला व्यापारी ने SP सुरेश चंद्र रावत से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी। व्यापारी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए SP ने जांच के आदेश दिए हैं। असली आईडी से पोस्ट कर किया आगाह SP सुरेश चंद्र रावत ने अपनी असली फेसबुक आईडी से पोस्ट साझा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी या परिचित के नाम से बनी आईडी पर बिना सत्यता जांचे भरोसा न करें। फर्जी आईडी से आने वाले मैसेज, पैसों की मांग या अन्य संदिग्ध गतिविधियों के झांसे में न आएं। किसी भी तरह की ठगी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)