मेरठ में कांग्रेस-सपा नेताओं को पुलिस ने रोका:दिल्ली में कांग्रेस रैली में जा रहे थे, सपा नेता हिरासत में
मेरठ से दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस की रैली में शामिल होने जा रहे नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला को काशी टोल प्लाजा पर रोका गया, जबकि सपा नेता आदिल चौधरी को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान नेताओं और उनके समर्थकों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार पर रोक बताते हुए विरोध जताया। काशी टोल प्लाजा पर हुई गहमागहमी अवनीश काजला के काफिले को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने गाड़ियों को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस हुई। टोल प्लाजा पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। वहीं, आदिल चौधरी के समर्थकों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। दोनों नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप अवनीश काजला ने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोककर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव से कांग्रेस का संघर्ष रुकने वाला नहीं है। पुलिस से नोकझोंक के दौरान कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक नारे भी लगाए। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को न रोका जा सकता है और न दबाया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)