मेरठ में काशी टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका:दिल्ली रैली में जा रहे कोंग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर रवाना

Nov 01, 2026 - 13:54
0
मेरठ में काशी टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका:दिल्ली रैली में जा रहे कोंग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर रवाना
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़–वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला और उनके समर्थकों की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में जाने से रोकने पर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने काशी टोल पर रोक दिया। वहीं अन्य कार्यकर्ता दिल्ली रोड से मोदीनगर होते हुए रवाना हो गए। कार्यकर्ता जब काशी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उन्हें टोल पार करने से पहले ही रोक दिया गया। इनमें कुछ ऐसे लोग भी थे जो अपने निजी काम के लिए दिल्ली जा रहे थे। जिस वजह से कई किलोमीटर तक जाम भी लग गया। वहीं पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस कर्मियों की कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी वीडियो बनाने लगे। जिसका कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और कांग्रेस नेता अवनीश काजला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने के लिए काशी टोल पर पहुंचे थे। तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया, जिस वजह से नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का कहना है कि संवैधानिक तरीके से दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है लेकिन कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User