कासगंज में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:इस्तीफे की मांग कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Sep 28, 2026 - 15:30
0
कासगंज में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:इस्तीफे की मांग कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
कासगंज शहर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे जिला कांग्रेस और शहर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और चुनाव आयोग के विरोध में नारे लगाते हुए तहसील परिसर तक मार्च किया। यह प्रदर्शन नदरई गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और ज्ञानेश गुप्ता के विरोध की तख्तियां लेकर जुलूस के रूप में निकले। उन्होंने पूरे रास्ते चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। तहसील कासगंज पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के काम पर सवाल उठाए और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। इसमें कहा गया कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक पार्टी विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस बल भी तहसील परिसर में तैनात था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User