पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर FIR:डीएम बोले- निलंबन की संस्तुति नहीं, विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा
पीलीभीत में मतदाता सूची तैयार करने में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके कश्यप की शिकायत पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी, हेमंत चौधरी और पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार को आरोपी बनाया गया है। आरोप सरकारी पद के दुरुपयोग और दस्तावेजों में हेराफेरी से जुड़े हैं। मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कराया गया। आरोप है कि सूची में डेटा दर्ज करने के दौरान अनियमितताएं हुईं और कुछ मतदाताओं के विवरण में बदलाव किया गया। मामले की जांच की जा रही है। दो एसडीएम मुख्यालय से अटैच, ऑपरेटर की सेवा समाप्त जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के निलंबन की सिफारिश नहीं की गई है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा। फिलहाल दोनों एसडीएम को जिला मुख्यालय से अटैच किया गया है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। 13,779 फॉर्मों की एंट्री में मिली गड़बड़ी जांच के दौरान मतदाता सूची से जुड़े कुल 13,779 फॉर्मों की एंट्री की समीक्षा की गई। इसमें बड़ी संख्या में डेटा गायब मिलने की बात सामने आई है। अमरिया तहसील के बूथ नंबर 83 समेत कई स्थानों पर वोटर आईडी नंबर के साथ मूल नाम की जगह दूसरे नाम दर्ज किए जाने का आरोप है। सभी तहसीलों में दो दिन में जांच के निर्देश निर्वाचन कार्यालय ने सभी तहसीलों को दो दिन के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। जांच से संबंधित रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है। मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी प्रतिक्रिया दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)