बहराइच में शादी की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी:परिजनों की सहमति के बाद मुंबई में बैठे युवक से कराया गया ऑनलाइन निकाह
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव बसथनवा में शुक्रवार सुबह एक 16 साल की किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ गई। किशोरी के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही गांव में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, पर कामयाबी नहीं मिली। किशोरी गांव के ही एक युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जो अभी मुंबई में मजदूरी करता है। कोई रास्ता न निकलता देख, पुलिस ने युवक के पिता को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों और पुलिस के समझाने के बाद युवक के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। करीब 11 बजे फोन पर दोनों का निकाह कराया गया। ऑनलाइन निकाह होने के बाद ही किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हुई ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)