हरिद्वार में वसुंधरा पीठाधीश्वर का पट्टाभिषेक:गोरखपुर के संत सौरभ ने निभाई भूमिका, विश्व बंधुत्व और शांति का दिया संदेश
हरिद्वार में धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के तत्वावधान में इंडोनेशिया के डॉ. धर्म यश ई. मादे का वसुंधरा पीठाधीश्वर के रूप में पट्टाभिषेक समारोह संपन्न हुआ। समारोह में गोरखपुर के संत सौरभ जी महाराज ने पट्टाभिषेककर्ता की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अमेरिका स्थित पं. तिलक राज शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डॉ. इंद्रजीत शर्मा रहे। आयोजन में वैश्विक सद्भाव, मानव सेवा, धार्मिक समन्वय और सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश दिया गया। समारोह के माध्यम से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ यानी एक विश्व, एक परिवार और एक मानवता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के बीच आपसी सम्मान, सहयोग, शांति और मानवीय एकता का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)