गोंडा में फायरिंग करने वाले प्रधान और पत्नी पर केस:रिवॉल्वर से फायरिंग करने का वीडियो आया था सामने, लाइसेंस निरस्त के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट
गोंडा के पूरे तिलक गांव के ग्राम प्रधान शकील अहमद खान और उनकी पत्नी परवीन के लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने के मामले में दैनिक भास्कर पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की गई है।ट इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात करीब 11:30 बजे उपनिरीक्षक कृष्णानंद पांडे की तहरीर पर लाइसेंस धारक शकील अहमद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली। अब लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल शकील अहमद खान और उनकी पत्नी परवीन का लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो में दोनों फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बच्चों के हाथों में भी रिवॉल्वर थमाई गई थी। वायरल वीडियो को पिछले साल दीपावली के दौरान का बताया जा रहा था। लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को भेजेंगे रिपोर्ट इटियाथोक कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर लाइसेंस धारक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। हालांकि, फायरिंग में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में प्रधान, उसकी पत्नी ने तड़ातड़ गोलियां चलाईं:बच्चों को भी रिवॉल्वर पकड़ाई, फायरिंग करके बोला- ऐसे निशाना लगाते हैं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)