मेरठ में मतदाता सूची सुधार बूथ:बीएलओ से मिले मोहल्लावासी, वोटर लिस्ट पारदर्शी बनाने पर हुई चर्चा

Oct 25, 2026 - 12:31
0
मेरठ में मतदाता सूची सुधार बूथ:बीएलओ से मिले मोहल्लावासी, वोटर लिस्ट पारदर्शी बनाने पर हुई चर्चा
मेरठ में प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ पर रविवार को मोहल्ले के लोगों ने बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची की जांच की। इस दौरान कई मतदाताओं के नाम और उनके पिता या पति के नाम में गलतियां सामने आईं। लोगों ने इन त्रुटियों को चिह्नित कर सुधार कराने के लिए जानकारी दी। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने पर जोर दिया गया। इस दौरान मतदाता सूची को दुरुस्त करने और पात्र लोगों के नाम शामिल कराने को लेकर चर्चा हुई। लोगों ने सूची में सही जानकारी दर्ज कराने की पहल की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User