बलिया महोत्सव में 28 अक्टूबर से सुनाई जाएगी श्रीमद्भागवत कथा:जय किशोरी ने जारी किया वीडियो, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की

Oct 25, 2026 - 12:31
0
बलिया महोत्सव में 28 अक्टूबर से सुनाई जाएगी श्रीमद्भागवत कथा:जय किशोरी ने जारी किया वीडियो, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की
बलिया में हनुमानगंज ब्लॉक के छोड़हर (गजियापुर) स्थित राम जानकी मंदिर में 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जय किशोरी ने वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। आयोजन के दौरान उनके श्रीमुख से 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाएगी। वीडियो संदेश में जय किशोरी ने ‘राधे-राधे’ और ‘हरे कृष्णा’ के संबोधन के साथ बलिया की धरती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि बलिया में आयोजित महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा प्रस्तुत करने को लेकर उन्हें प्रसन्नता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य संरक्षक महोत्सव के मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह हैं। आयोजन जीवन प्रदाता फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता कुमार हर्षित, उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, महासचिव शुभम चौबे और सचिव धीरज मौर्य सहित पूरी आयोजन टीम को जय किशोरी ने शुभकामनाएं दीं। 21 अक्टूबर को हुआ था भूमि पूजन आयोजन स्थल राम जानकी मंदिर परिसर में 21 अक्टूबर को भूमि पूजन किया गया था। इसमें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और चौरी-चौरा विधायक श्रवण निषाद शामिल हुए थे। अब 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User