बागपत के सपा कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर दिल्ली रवाना:रामलीला मैदान में हो रही महारैली में होंगे शामिल, सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप

Nov 01, 2026 - 12:33
0
बागपत के सपा कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर दिल्ली रवाना:रामलीला मैदान में हो रही महारैली में होंगे शामिल, सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप
बागपत के सपा कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। चुनाव आयुक्त के विरुद्ध हो रही इस रैली में शामिल होने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया है। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर निकल गए। कार्यकर्ता पूर्व जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान के ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी और बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। बिल्लू प्रधान ने कहा कि मौजूदा सरकार पुलिस को आगे करके तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। रैली के बाद नेतृत्व के फैसले के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। बिल्लू प्रधान ने कहा कि पुलिसकर्मी उन्हें रोकने आए थे, लेकिन कार्यकर्ता दिल्ली जाने का मन बना चुके थे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है और सरकार रैली से घबराई हुई है। मनोज चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार तानाशाही कर रही है और उनकी पार्टी के लोगों पर बिना वजह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट है और आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव में गठबंधन जीतेगा। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोग पार्टी की नीतियों से जुड़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User