कम जमीन वाले किसानों के खातों में लाखों रुपए पहुंचे:रामपुर में धान खरीद में गड़बड़ी की जांच की मांग

Nov 18, 2026 - 15:42
0
कम जमीन वाले किसानों के खातों में लाखों रुपए पहुंचे:रामपुर में धान खरीद में गड़बड़ी की जांच की मांग
रामपुर विकास भवन सभागार में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए और उनके समाधान की मांग की। इस दौरान किसान नेता भानु प्रताप ने धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा। किसान नेता ने आरोप लगाया कि धान खरीद के नाम पर ऐसे किसानों के बैंक खातों में लाखों रुपये भेजे गए हैं, जिनके पास महज दो, तीन या चार बीघा जमीन है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी कम जमीन होने के बावजूद इन किसानों के खातों में धान बिक्री के नाम पर एक से पांच लाख रुपये तक की रकम कैसे पहुंच गई। 13 बैंक खातों में भेजी गई रकम का दिया ब्योरा शिकायती पत्र में किसान नेता ने 13 बैंक खातों में भेजी गई रकम का ब्योरा दिया है। इसमें किसानों के नाम, जमीन की गाटा संख्या और बैंक खातों का विवरण भी शामिल किया गया है। पत्र के मुताबिक, खातों में 4,39,219 रुपये, 2,31,398 रुपये, 4,75,894 रुपये, 5,83,297 रुपये, 1,96,470 रुपये, 2,82,916 रुपये, 97,798 रुपये, 1,49,362 रुपये, 1,99,962 रुपये, 4,80,260 रुपये, 1,09,150 रुपये, 2,96,804 रुपये और 4,97,980 रुपये भेजे गए हैं। किसान नेता ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और धान खरीद में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि सीमित कृषि भूमि वाले किसानों के खातों में इतनी बड़ी रकम पहुंचना जांच का विषय है। जिला कृषि अधिकारी को सौंपी जांच मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद ने शिकायती पत्र की जांच जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा को सौंपी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शिकायत की जल्द जांच कर निस्तारण किया जाएगा। जांच में कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। हालांकि, जांच पूरी करने और शिकायत के निस्तारण के लिए कोई समयसीमा तय की गई है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। किसान नेता भानु प्रताप ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User