कंगना रनोट के खिलाफ हिमाचल DGP को शिकायत:रिटायर्ड कैप्टन ने FIR की मांग की; लिखा- उनकी बातों से अशांति का खतरा

Nov 13, 2026 - 13:23
0
कंगना रनोट के खिलाफ हिमाचल DGP को शिकायत:रिटायर्ड कैप्टन ने FIR की मांग की; लिखा- उनकी बातों से अशांति का खतरा
हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनोट कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर दिए बयान पर विवाद में फंस गई है। रिटायर्ड कैप्टन ने इस मामले में हिमाचल के DGP को शिकायत देकर कंगना रनोट के खिलाफ FIR की मांग की है। रिटायर्ड कैप्टन का कहना है कि कंगना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। जिसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौत को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक बातें कहीं। यही नहीं, कंगना ने सोनिया गांधी को रहस्मयी महिला तक बता दिया। हालांकि इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर अभी हिमाचल के DGP की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जानिए, रिटायर्ड कैप्टन से शिकायत में क्या कहा अब जानिए, कंगना ने पोस्ट में क्या-क्या कहा था पहला बयानः राजीव गांधी की हत्या वाले दिन साथ नहीं गई थीं सोनिया कंगना रनोट ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक सोशल मीडिया पोस्ट रीशेयर की, जिसमें लिखा था कि जिस दिन राजीव गांधी की हत्या हुई, वह उस दिन सोनिया को साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन वह नहीं गईं। इसके बाद कंगना ने लिखा, सोनिया गांधी की बायोग्राफी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसी है। इसमें उन्होंने बताया है कि राजीव गांधी की हत्या वाले दिन वह उनके साथ क्यों नहीं गई थीं। उन्होंने इसकी वजह थकान और सुस्ती जैसी समस्याएं बताई थीं। अब हमें पता चल गया कि राहुल गांधी को अपनी मां से ही खुद को मुश्किल में डालने की यह कला विरासत में मिली है। दूसरा बयानः कमाई नहीं, तो सोनिया गांधी दुनिया की अमीर महिला कैसे बनीं कंगना ने अगली पोस्ट में लिखा, बिना जिंदगी में एक पैसा कमाए, वह 1991 में दुनिया की सबसे अमीर महिला कैसे बन गईं? क्या उनके नाम पर स्विस बैंक खातों में 2 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम जमा थी? वाह। परिवार के सभी लोगों की अचानक मौत के बाद सहानुभूति पाने वाली एक गरीब इटेलियन विधवा अरबपति बन गईं? उनकी बायोग्राफी इन सवालों का जवाब क्यों नहीं देती? तीसरा बयानः राजीव गांधी और मेनका गांधी के रिश्ते पर सवाल कंगना ने सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का सिमी गरेवाल को दिया हुआ इंटरव्यू री-पोस्ट किया, जिसमें मेनका ने कहा था कि उन्हें परिवार के साथ खाने के टेबल पर बैठने की इजाजत भी नहीं थी। इस पर कंगना ने लिखा, ‘मेनका कहती हैं कि वह और इंदिरा गांधी, दोनों एक तीसरे व्यक्ति की वजह से पीड़ित थीं। वह तीसरा व्यक्ति कौन था? 22 साल की मेनका विधवा हो गई थीं। मेनका को परिवार की मेज पर साथ बैठने की अनुमति नहीं थी और उन्हें घर छोड़ना पड़ा था। सोनिया गांधी ने अपनी बायोग्राफी में बताया है कि क्योंकि उनके विपक्षी दलों में दोस्त थे।’ ‘लेकिन हर कोई जानता है कि राजीव गांधी राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए मजबूर किया गया था। तो फिर मेनका को परिवार से बाहर कौन करना चाहता था?’ कंगना आगे लिखती हैं कि मेनका इस बात से हैरान थीं क्योंकि परिवार के बाकी सभी लोग मरने वाले थे और उन्हें लगता था कि यह उनके परिवार से छुटकारा पाने का एकमात्र रास्ता था। चौथा बयानः सोनिया के आने के बाद कई मौतें होना संयोग सोनिया गांधी की बुक रिलीज होने के बाद कंगना ने लिखा था, 'फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए मैंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी रिसर्च की थी। इस दौरान एक बात मेरी समझ से बाहर रही। एक रहस्यमयी विदेशी महिला गांधी परिवार में आती है। इसके बाद इंदिरा गांधी की हत्या हो जाती है। फिर प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदार संजय गांधी और राजीव गांधी की भी हत्या हो जाती है। इन घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री पद की दावेदार के रूप में सिर्फ एक व्यक्ति बचती हैं और वह हैं सोनिया गांधी। लोगों ने इस बात पर भी ध्यान नहीं दिया कि ये कितने सारे संयोग एक साथ हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User