बागपत में प्रधान के भाई की पीट-पीटकर हत्या:चाचा और दो चचेरे भाइयों से पैसों के लेनदेन का विवाद था

Nov 13, 2026 - 13:36
0
बागपत में प्रधान के भाई की पीट-पीटकर हत्या:चाचा और दो चचेरे भाइयों से पैसों के लेनदेन का विवाद था
बागपत के हलावलपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 11 संजीव की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वह ग्राम प्रधान सुधीर के भाई थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेनदेन को लेकर संजीव का अपने चाचा से विवाद हुआ था। इसके बाद ईंट भट्ठे पर चाचा और दो चचेरे भाइयों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में संजीव की मौत हो गई। घटना छपरौली थाना क्षेत्र की है। परिवार के लोगों ने हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई है। छपरौली थाना प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User