मेरठ ब्रावुरा रिसोर्ट से लापता युवती केरल से बरामद:नेपाली प्रेमी के साथ मिली, होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ले रही थी
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के ब्रावुरा रिसोर्ट से लापता युवती को पुलिस ने केरल के कन्नूर जिले से बरामद कर लिया है। युवती केरल में अपने नेपाली प्रेमी जयनारायण के साथ मिली है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। दोनों पैन्नूर रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर रह रहे थे। सर्विलांस की मदद से मिली इस सफलता के बाद परतापुर पुलिस और स्वॉट टीम दोनों को लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई है।
गौतमबुद्धनगर निवासी 20 साल की युवती होटल प्रबंधन का कोर्स करने के बाद मेरठ के ब्रावुरा होटल व रिजॉर्ट में प्रशिक्षण ले रही थी। यहीं से वह लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि युवती का अफेयर यहां नेपाल के युवक से हो गया, जिसके बाद दोनों यहां से चले गए थे।
31 अक्टूबर से गायब थी युवती
गौतमबुद्धनगर के एक गांव निवासी यह युवती होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा करने के बाद ब्रावुरा होटल व रिजॉर्ट में रहकर ट्रेनिंग ले रही थी। 31 अक्टूबर को वह अचानक लापता हो गई थी। बेटी से कांटेक्ट न होने पर उसके पिता घबरा गए, पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए परतापुर थाने में मुकदमा लिखाया था।
जांच में दोनों की लोकेशन हैदराबाद मिली थी
जांच के दौरान पुलिस को युवती की सोनू नामक युवक से दोस्ती की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए। इस बीच युवती ने होटल मैनेजर को एक वॉयस मैसेज भेजकर अपनी लोकेशन हैदराबाद में बताई थी और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)