संतों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन:रायबरेली में राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने SP से अमर्यादित टिप्पणियों पर जताया विरोध

Nov 13, 2026 - 13:21
0
संतों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन:रायबरेली में राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने SP से अमर्यादित टिप्पणियों पर जताया विरोध
रायबरेली में सोशल मीडिया पर संतों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को ज्ञापन देकर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संतों के सम्मान में पदयात्रा का ऐलान जिला अध्यक्ष निंद्रा सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बागेश्वर धाम सुंदरकांड महल के संयुक्त तत्वावधान में 13 नवंबर, शुक्रवार को संतों के सम्मान में विरोध पदयात्रा और ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा गया है। पदयात्रा दोपहर 12 बजे फायर स्टेशन के पास स्थित मंगलम महादेव मंदिर से शुरू होगी। यह शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। वहां सोशल मीडिया पर संतों के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों के विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा। धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर संतों के खिलाफ की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों से उनकी छवि धूमिल हो रही है और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य किसी तरह का टकराव करना नहीं, बल्कि कानून के दायरे में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User