कासगंज में ट्रेन से उतरते समय यात्री की मौत:ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर फंसे, मौके पर ही तोड़ा दम

Nov 13, 2026 - 13:21
0
कासगंज में ट्रेन से उतरते समय यात्री की मौत:ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर फंसे, मौके पर ही तोड़ा दम
कासगंज के सहावर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन से उतरते समय 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले नीचे उतरने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। गांव जाने के लिए ट्रेन से कर रहे थे सफर सुरेश बाबू कासगंज कोतवाली क्षेत्र की अंबिकापुरी कॉलोनी के रहने वाले थे। वह रतन लाल के बेटे थे। शुक्रवार सुबह वे अपने गांव नाथूपुर जाने के लिए ट्रेन से सहावर जा रहे थे। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गए ट्रेन सहावर स्टेशन पहुंची तो सुरेश बाबू के पूरी तरह रुकने से पहले ही वे नीचे उतरने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच आ गए। संतुलन बिगड़ने से वे पटरी की ओर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को दी गई सूचना स्टेशन पर मौजूद लोगों ने GRP को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना मिली तो वे स्टेशन पहुंच गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User