बागपत में दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना:समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी, तहसीलदार के तबादले की मांग पर अड़े

Nov 13, 2026 - 13:21
0
बागपत में दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना:समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी, तहसीलदार के तबादले की मांग पर अड़े
बागपत कलेक्ट्रेट में लेखपालों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों का आरोप है कि उनकी समस्याएं सुनने के लिए अब तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो मेरठ मंडल के सभी लेखपाल काम बंद कर आंदोलन करेंगे। बड़ौत तहसील में भी दिया था धरना लेखपालों ने बताया कि इससे पहले उन्होंने बड़ौत तहसील में 28 अक्टूबर से छह नवंबर तक धरना दिया था। इस दौरान अधिकारियों के साथ तीन बार बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। 28 नवंबर से काम पर नहीं लौटे लेखपाल शुक्रवार दोपहर धरने पर बैठे लेखपालों ने कहा कि दो दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। लेखपाल 28 नवंबर से काम पर नहीं लौटे हैं। इससे तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष मोहित तोमर ने कहा कि धरने के दो दिन बीतने के बाद भी किसी अधिकारी ने उनकी समस्या नहीं सुनी। तहसीलदार बड़ौत का दूसरी तहसील में तबादला नहीं किया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंडल स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद मांग को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा। मोहित तोमर ने आरोप लगाया कि तहसीलदार के कथित उत्पीड़न के चलते लेखपाल धरना दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User