मिर्गी अभिशाप नहीं, नियमित दवाओं से 70% दौरे नियंत्रित:एसएन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने भ्रांतियां दूर कर बताए बचाव के तरीके
मिर्गी कोई अभिशाप नहीं, बल्कि मस्तिष्क से जुड़ी एक सामान्य बीमारी है। सही समय पर पहचान और नियमित दवाओं से 70 प्रतिशत मामलों में दौरों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके बावजूद समाज में मिर्गी को लेकर कई तरह के अंधविश्वास और भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करने और मरीजों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलॉजी विभाग में राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगरा एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के अध्यक्ष डॉ. पीके महेश्वरी ने बताया कि हर 150 में से एक व्यक्ति मिर्गी से प्रभावित होता है। नियमित दवाओं से 70 प्रतिशत मामलों में दौरों को नियंत्रित किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत अग्रवाल ने कहा कि मिर्गी मस्तिष्क की एक सामान्य न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है। डॉ. सिद्धार्थ और डॉ. आकांक्षी ने बताया कि दौरा पड़ने पर मरीज को करवट से लिटाना चाहिए और आसपास की नुकीली चीजें हटा देनी चाहिए। दौरे के दौरान मरीज के मुंह में चम्मच या पानी बिल्कुल नहीं डालना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. मनीष बंसल, मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)