हाईकोर्ट बेंच मांग: बुधवार को न्यायिक काम नहीं करेंगे वकील:मेरठ बार एसोसिएशन ने मामलों में अगली तारीख देने की मांग की

Oct 27, 2026 - 20:41
0
हाईकोर्ट बेंच मांग: बुधवार को न्यायिक काम नहीं करेंगे वकील:मेरठ बार एसोसिएशन ने मामलों में अगली तारीख देने की मांग की
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को पश्चिमी यूपी के 22 जिलों और तहसीलों के वकील न्यायालयों में काम नहीं करेंगे। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से लिए गए निर्णय के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। इस संबंध में मेरठ बार एसोसिएशन ने भी समर्थन करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित न्यायालयों से सहयोग मांगा है। हर बुधवार न्यायालयों में काम से दूर रहेंगे वकील हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आवश्यक बैठक 7 अक्टूबर 2026 को बुधवार सुबह 11 बजे सहारनपुर बार एसोसिएशन के कचहरी परिसर स्थित सभागार में हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया की अगले आदेश तक हर महीने के प्रत्येक बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों और तहसीलों की बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता न्यायालयों में काम नहीं करेंगे। मेरठ बार एसोसिएशन ने भी लिया निर्णय मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों, पूर्व महामंत्रियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और अन्य सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 28 अक्टूबर, बुधवार को मेरठ के अधिवक्ता भी न्यायालयों में काम नहीं करेंगे। इसके चलते अधिवक्ता अपने तय मामलों में पैरवी के लिए न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो सकेंगे। मेरठ बार एसोसिएशन ने संबंधित न्यायालयों से अनुरोध किया है कि 28 अक्टूबर को अधिवक्ताओं के अनुपस्थित रहने के कारण उनके मामलों में कोई कार्रवाई न की जाए और अगली तारीख दे दी जाए। एसोसिएशन ने कहा है कि अधिवक्ताओं के न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो पाने की स्थिति में उनके मामलों की सुनवाई आगे के लिए तय की जाए, ताकि किसी पक्ष को परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User