जौनपुर में स्टेट खो-खो खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत:मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर दो बाइकों में टक्कर, चचेरे भाई समेत 3 गंभीर
जौनपुर के मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर बुधवार रात 11:30 बजे एक सड़क हादसे में स्टेट लेवल खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज की मौत हो गई। यह घटना अरुआवा के पास रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई। धरम लाजीपार गांव के रहने वाले थे। धरम अपने चचेरे भाई सूरज सरोज के साथ मछलीशहर की ओर भारत मिलाप देखने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में सूरज घायल हो गए, जिन्हें मछलीशहर अस्पताल ले जाया गया। दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। धरम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता सूरत में मजदूरी करते हैं। धरम की दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)