सामूहिक विवाह योजना में 1260 जोड़ों की सामग्री अटकी:लखनऊ की फर्म ब्लैकलिस्ट, 3.30 लाख की धरोहर राशि जब्त

Oct 22, 2026 - 07:17
0
सामूहिक विवाह योजना में 1260 जोड़ों की सामग्री अटकी:लखनऊ की फर्म ब्लैकलिस्ट, 3.30 लाख की धरोहर राशि जब्त
गाजीपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1260 जोड़ों को उपहार सामग्री नहीं मिली। लापरवाही बरतने वाली लखनऊ की फर्म मुकेश ट्रेडिंग कॉरपोरेशन पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और उसकी 3.30 लाख रुपये की धरोहर राशि भी जब्त कर ली गई है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार शाम को यह जानकारी दी। फर्म ने निर्धारित समयसीमा में सामग्री की आपूर्ति नहीं की। साथ ही, 17 लाख रुपये की परफॉर्मेंस बैंक गारंटी भी जमा नहीं की। नोटिस भेजने के बावजूद फर्म ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1260 जोड़ों को सामग्री देने के लिए इस फर्म का चयन हुआ था। प्रति जोड़ा 15,752 रुपये की सामग्री देनी थी, जिसका कुल अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 98 लाख 47 हजार 520 रुपये था। फर्म को 10 सितंबर 2026 तक आपूर्ति पूरी करनी थी, लेकिन बार-बार निर्देश और अतिरिक्त समय देने के बाद भी उसने ऐसा नहीं किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User