लखनऊ में मां पीतांबरा रसोई का भंडारा:प्रत्येक रविवार को चलेगी मां अन्नपूर्णा रसोई, शनिवार को सुंदरकांड

Oct 26, 2026 - 09:42
0
लखनऊ में मां पीतांबरा रसोई का भंडारा:प्रत्येक रविवार को चलेगी मां अन्नपूर्णा रसोई, शनिवार को सुंदरकांड
लखनऊ में मां पीतांबरा पार्क स्थित पीतांबरा मंदिर समिति की ओर से आयोजित 61वें भंडारे का समापन हुआ। इस बार भंडारे का आयोजन कवलजीत सिंह ने किया। मंदिर समिति के एसएन पांडे ने बताया कि अब मां अन्नपूर्णा रसोई का भंडारा प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा, जबकि शनिवार को सुंदरकांड का पाठ होगा। उन्होंने कहा कि लगातार भंडारे से लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है और इसमें शामिल होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। जिस उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई थी, वह धीरे-धीरे सार्थक हो रहा है। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पूरी, छोले, रायता, हलवा और चावल वितरित किए गए। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User