संभल में आर्य सम्मेलन का आज समापन:बाबा रामदेव और गुजरात के राज्यपाल पहुंचेंगे, सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
सोमवार को संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 20 किलोमीटर दूर नगर पंचायत बबराला कस्बा क्षेत्र में वैदिक संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक जागरण और महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों के प्रसार के संकल्प के साथ प्रांतीय आर्य महासम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ में आहुति, भजन और आध्यात्मिक प्रवचनों के बीच शुरु हुआ है। आज तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा, इसमें 5000 लोग जुटेंगे। महासम्मेलन के अंतर्गत सुबह छह से सात बजे तक आर्य वीर दल की शाखा लगी। इस दौरान शारीरिक व्यायाम, अनुशासन और योग साधना के माध्यम से स्वस्थ शरीर तथा सशक्त व्यक्तित्व का संदेश दिया गया। सुबह आठ यज्ञ, भजन और प्रवचन का आयोजन शुरु हुआ है, जो 10 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगगुरु बाबा रामदेव एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचेंगे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं वैदिक मंत्रों की ध्वनि के बीच 51 कुण्डीय विश्व कल्याण महायज्ञ यज्ञ में आहुतियां समर्पित की गईं। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे ध्वजारोहण के साथ सम्मेलन के औपचारिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। बाबा रामदेव के पहुंचने के बाद कार्यक्रम समापन की ओर आगे बढ़ेगा, राज्यपाल सहित बाबा रामदेव के आगमन को लेकर दो हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रथम दिन 24 अक्टूबर को यूपी सरकार के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी पहुंची थी। उन्होंने कहा कि वेद में साक्षात भगवान के श्रीमुख से निकली हुई वाणी है, उनका पठन-पाठन बहुत आवश्यक है क्योंकि इस कलयुग में यदि हम रामायण भागवत और वेदों का अध्ययन नहीं करेंगे तो हमारा जीवन निरर्थक हो जाएगा और कलह से परिपूर्ण रहेगा। दूसरे दिन 25 अक्टूबर को संभल के पूर्व सांसद एवं यूपी सरकार के पूर्व मंत्री डीपी यादव एवं गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव पहुंचे। दोनों वक्ताओं सहित अन्य लोगों ने आर्य समाज और युवाओं के जीवन पर प्रकाश डाला। डीपी यादव ने कहा कि कुरीतियों पर प्रहार का नाम आर्य समाज है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)