चौकीदार और 2 बेटियों की ट्रक से कुचलकर मौत:बस्ती में रातभर ट्रक के नीचे दबे रहे शव, भंडारे से लौट रहे थे

Oct 26, 2026 - 09:42
0
चौकीदार और 2 बेटियों की ट्रक से कुचलकर मौत:बस्ती में रातभर ट्रक के नीचे दबे रहे शव, भंडारे से लौट रहे थे
बस्ती के बभनान-गौर मार्ग पर कोठवा गांव के पास रविवार रात्रि करीब 8 बजे दर्दनाक हादसे में गौर थाने में तैनात चौकीदार और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने के बाद तीनों उसके नीचे दब गए। शाम के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही और मौजूदगी के बावजूद अंधेरा होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया कि ट्रक के नीचे तीन लोग दबे हुए हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यूपी 53ET0585 नंबर का ट्रक गोंडा से पशु आहार लादकर बिहार जा रहा था। रविवार शाम करीब आठ बजे ट्रक बभनान-गौर मार्ग पर कोठवा गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान कोठवा निवासी राजेश कुमार यादव (32) पुत्र राम उजागिर यादव अपनी दो बेटियों शिवांगी (11) और मानवी (7) के साथ पड़ोसी गांव रामापुर में आयोजित भंडारे से लौट रहे थे। इसी दौरान तीनों ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। रात में अंधेरा होने के कारण आसपास मौजूद लोगों को भी हादसे का पता नहीं चल पाया। ट्रक के नीचे तीनों दबे रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। सोमवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों की नजर ट्रक के आसपास पड़ी चप्पलों पर पड़ी। अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो ट्रक के नीचे तीन लोग दबे हुए मिले। उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल गौर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन मंगवाकर ट्रक को हटवाया। इसके बाद तीनों के शव बाहर निकलवाए गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से कोठवा गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User