आगरा के 3 बूथों पर री-पोल शुरू:बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर दोबार वोटिंग, DCP समेत अन्य अधिकारी मौजूद
आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर सोमवार सुबह 8 बजे से दोबारा मतदान शुरू हो गया। फतेहाबाद, सैंया और खेरागढ़ के एक-एक बूथ पर शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। तीनों बूथों पर कुल 2,346 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने री-पोल कराने के आदेश दिए थे। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान प्रत्याशी ने बूथ कैप्चरिंग और मतपत्रों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। शिकायत की जांच और अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)