नोएडा पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश:भीड़भाड़ वाले जगहों पर लोगों को करते है टारगेट, 10 मोबाइल बरामद, चोरी किया था आईफोन
रेकी करने के बाद मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाशों को रविवार को सेक्टर 24 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 10 मोबाइल फोन, 3 हजार रुपये और तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर में भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करने और राह चलते लोगों से मोबाइल छीनते है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर 24 थाना पुलिस टीम नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर-चार के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोदी मॉल की तरफ से तीन लोग पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस को चेकिंग करते देखकर तीनों पीछे मुड़कर तेजी से चलने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से 10 मोबाइल फोन और तीन चाकू मिले। आरोपियों की पहचान दिल्ली के पुरानी दिल्ली निवासी विक्की (43), सीलमपुर निवासी जाकिर (48) और गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी मोहम्मद जाकिर (38) के रूप में हुई है। विक्की के पास से पांच मोबाइल और दो हजार रुपये, जबकि जाकिर के पास से तीन मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद हुए। तीसरे आरोपी मोहम्मद जाकिर के पास से दो मोबाइल मिले। सेक्टर-34 में महिला का आईफोन किया था चोरी
विक्की और जाकिर ने पूछताछ में बताया कि करीब 8-10 दिन पहले उन्होंने सेक्टर-34 की सर्विस रोड पर ऑटो में सवार एक महिला का आईफोन चोरी किया था। बाद में इसे राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया। बरामद रुपये इसी मोबाइल को बेचने से मिले पैसों का बचा हुआ हिस्सा बताए गए हैं। दोनों ने बाकी रकम खर्च कर दी थी। आरोपी पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)