यूपी की बड़ी खबरें:कौशांबी में डंपर ने 15 साल के बच्चे को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा, सिर के टुकड़े रोड पर बिखरे

Oct 26, 2026 - 10:15
0
यूपी की बड़ी खबरें:कौशांबी में डंपर ने 15 साल के बच्चे को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा, सिर के टुकड़े रोड पर बिखरे
कौशांबी में तेज रफ्तार डंपर ने 15 साल के बच्चे को कुचल दिया। किशोर ट्रक के पहिए में फंस गया और करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा। हादसे में उसके सिर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। एक्सीटेंड के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। मिथिलेश केसरवानी का इकलौता बेटा कृष्णा केसरवानी (15) ओसा चौराहे पर अपने नाना के घर रहता है। कृष्णा के मामा ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 बजे दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। लौटते समय पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। कुचलने के बाद दूर तक घसीटकर ले गया, उसका पूरा सिर गायब हो चुका था। हमें चेहरा तक देखने को नहीं मिला। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में बेटे ने की पिता की हत्या: 6 महीने में साजिश 6 महीने से रच रहा था, पिता की मारपीट से नाराज था वाराणसी में पिता की हत्या के मामले में छोटे बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश करीब 6 महीने से रची जा रही थी। 21 अक्टूबर की रात राजेश पटेल घर के बाहर खून से लथपथ मिले थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मस्तिष्क में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। रविवार देर शाम शव घर पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिसौरी माता मंदिर के पास जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब ढाई घंटे में जाम खत्म हुआ और परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। घटना शिवपुर क्षेत्र के पिसौर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर चौकीदार और 2 बेटियों की ट्रक से कुचलकर मौत: बस्ती में रातभर ट्रक के नीचे दबे रहे शव, भंडारे से लौट रहे थे बस्ती में रविवार रात ट्रक ने चौकीदार और उनकी दो बेटियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों लोग सड़क किनारे गड्‌ढे में गिर गए। ट्रक भी अनियंत्रित होकर तीनों के ऊपर गड्‌ढे में गिर गया। सोमवार सुबह सड़क किनारे ट्रक के पास चप्पलें देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। पास जाकर देखा तो ट्रक के नीचे तीनों के शव दबे हुए थे। कोठवा गांव निवासी राजेश कुमार यादव (32) पुत्र राम उजागिर यादव गौर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात थे। रविवार शाम करीब 8 बजे वह अपनी बेटियों शिवांगी (11) और मानवी (7) के साथ पड़ोसी गांव रामापुर में आयोजित भंडारे से लौट रहे थे। इसी दौरान बभनान-गौर मार्ग पर कोठवा गांव के पास तीनों ट्रक की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने गौर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन मंगवाई। मशीन की मदद से ट्रक हटवाने के बाद तीनों के शव बाहर निकलवाए गए। पढ़ें पूरी खबर सीतापुर में वाहन की टक्कर से 2 की मौत: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे, टक्कर से साईकिल सवार पीआरडी जवान भी घायल सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 6 बजे लहरपुर-बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार पीआरडी जवान घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हादसा कोतवाली क्षेत्र के खानपुर सादात गांव के निकट हुआ। पीआरडी जवान रामस्वरूप (50) ड्यूटी पूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के समय मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे राकेश वर्मा (62) और रमेश चंद्र अवस्थी (68) भी इसी वाहन की चपेट में आ गए। पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर में रेस लगा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; दर्शन करके घर लौट रहे थे बुलंदशहर में दो ट्रैक्टरों के बीच रेस लगाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई। शनिवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर 35 लोग दर्शन करने गए थे। रविवार को सभी अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रैक्टर चालकों के बीच रेस लगाने को लेकर होड़ लग गई। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शाम करीब 4 बजे पलट गई। तेज आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस और सरकारी जीप की मदद से घायलों को अनूपशहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर डुप्ता कलां पुल के पास हुआ। पढ़िए पूरी खबर… सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर संदूक में छिपाया शव, इटावा में 18 साल की बेटी लापता इटावा के कांशीराम कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर शव को घर के अंदर संदूक में छिपा दिया था। रविवार दोपहर करीब एक बजे कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़कर तलाशी ली तो संदूक में कई कपड़ों में लिपटा शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शव तीन से चार दिन पुराना है और काफी गल चुका है। मृतक के साथ रहने वाली उसकी 18 साल की छोटी बेटी भी लापता है। बड़ी बेटी ने अपनी छोटी बहन और उसके प्रेमी पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User