लखनऊ में पुलिस कमिश्नर की सख्त कार्रवाई:नाइट गश्त में लापरवाही और गैर हाजिर मिलने पर 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर व 2 थाने से अटैच

Nov 01, 2026 - 19:10
0
लखनऊ में पुलिस कमिश्नर की सख्त कार्रवाई:नाइट गश्त में लापरवाही और गैर हाजिर मिलने पर 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर व 2 थाने से अटैच
राजधानी में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नाइट पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने कड़ा रुख अपनाया है। रात की गश्त और ड्यूटी के दौरान लापरवाही या बिना सूचना गायब मिलने वाले 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने की औचक चेकिंग पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के बाद पूर्वी, दक्षिणी और मध्य जोन के डीसीपी ने रात में गश्त और ड्यूटी प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर पुलिसकर्मी या तो गायब मिले या अपनी ड्यूटी में कोताही बरतते हुए पाए गए, जिसके बाद यह गाज गिरी है। इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई: पूर्वी जोन: गाजीपुर थाने की अरावली चौकी इंचार्ज महिला उपनिरीक्षक अर्चना और चिनहट थाने की कमता चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक शशिकांत को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से चौकी के चार्ज से हटाकर थाने से अटैच कर दिया गया है। दक्षिणी जोन: सरोजनीनगर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक आशीष कुमार और आरक्षी सतेंद्र यादव रात की गश्त के दौरान गैरहाजिर पाए गए, जिसके बाद इन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है。 मध्य जोन: महानगर थाने के अंतर्गत निशातगंज चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार भी नाइट गश्त से नदारद मिले, जिन्हें तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है。 आगे भी जारी रहेगी सख्ती पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि शहर में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है। नाइट गश्त में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जोन्स में इसकी लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी, और दोषी मिलने पर आगे भी ऐसी ही कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User