बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान:महिलाओं को अधिकारों, सुरक्षा और आपात स्थिति में पुलिस से सहायता की जानकारी दी
बुलंदशहर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद बुलंदशहर में मिशन शक्ति-6.0 अभियान के अंतर्गत 1 नवंबर 2026 को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के सभी थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मंदिरों, मुख्य बाजारों, चौराहों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन और महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। मिशन शक्ति टीमों ने वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा एंबुलेंस सेवा 102 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)