सीएम दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा का पहरा:डीआईजी ने किया रूट मार्च, धनतेरस की भीड़ को देखते हुए बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

Nov 01, 2026 - 20:16
0
सीएम दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा का पहरा:डीआईजी ने किया रूट मार्च, धनतेरस की भीड़ को देखते हुए बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी
दीपोत्सव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। रविवार को डीआईजी सोमेन वर्मा ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में रूट मार्च किया। उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ती है। ज्वेलरी, कपड़े और बर्तन की दुकानों पर विशेष दबाव रहता है। ऐसे में बाजारों में भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। देर रात तक खुलने वाली दुकानों के आसपास भी पुलिस निगरानी रखेगी। फुट पेट्रोलिंग से परख रहे सुरक्षा व्यवस्था डीआईजी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर पुलिस लगातार फुट पेट्रोलिंग कर रही है। अधिकारी खुद सड़कों और बाजारों में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परख रहे हैं। लाखों दीपों के आयोजन पर वीआईपी सुरक्षा की तैयारी 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में लाखों दीप जलेंगे। सांस्कृतिक झांकियां, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी। आयोजन में बड़ी संख्या में वीआईपी के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के सभी विभागों के बीच समन्वय बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के 2 नवंबर के दौरे के दौरान वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User