बदायूं में पेड़ पर चढ़ी तेज रफ्तार कार:तीन बच्चों समेत 5 घायल, लोगों को राहगीरों ने खिड़की खोलकर निकाला

Nov 01, 2026 - 20:16
0
बदायूं में पेड़ पर चढ़ी तेज रफ्तार कार:तीन बच्चों समेत 5 घायल, लोगों को राहगीरों ने खिड़की खोलकर निकाला
बदायूं में इस्लामनगर में बहजोई रोड पर रविवार शाम तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में खड़े पापड़ के पेड़ पर चढ़ गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार पेड़ पर इस तरह फंस गई कि उसमें सवार लोग अंदर ही रह गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने खिड़की खोलकर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो बुजुर्ग महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी संभल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अरवाज (30) पुत्र अलीजान अपनी पत्नी फरा और मां अजीजन (60) के साथ स्विफ्ट कार से इस्लामनगर आ रहे थे। कार में रिश्तेदारों के बच्चे और अन्य परिजन भी सवार थे। सभी इस्लामनगर निवासी रिश्तेदार चमन की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। पेड़ में फंसी कार, राहगीरों ने निकाला रविवार शाम करीब छह बजे बहजोई रोड पर भट्ठे के सामने पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंदी में खड़े पापड़ के पेड़ पर जा चढ़ी। टक्कर के बाद कार पेड़ में फंस गई और सवार लोग अंदर ही रह गए। राहगीरों ने खिड़की खोलकर किसी तरह सभी को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User